Bigg Boss17′ Day 28 Highlights: स्टेज पर कटरीना और सलमान का डांस, ऐश्वर्या की घनघोर बेइज्जती

शनिवार को ‘Bigg Boss 17’ के वीकेंड का वार एपिसोड में काफी मस्ती और धमाल होने वाला है। शो में दिवाली के मौके पर सलमान खान ढेरों पटाखे फोड़ेंगे। वो अपनी ‘Tiger 3’ की एक्ट्रेस कटरीना के साथ मिलकर मौज करेंगे और घरवालों को बढ़िया से सबक भी सिखाएंगे। कुल मिलाकर दर्शकों को बहुत मजा आने वाला है।

Bigg Boss 17, Day 27 Written Updates: Salman Calls Out Aishwarya, Vicky For Being Disrespectful Towards Neil, Ankita | Television News | Zee News
आज शनिवार है और ‘Bigg Boss 17’ में वीकेंड का वार आ गया है। ‘Bigg Boss 17’ के दर्शकों को इस वीकेंड का काफी इंतजार है और अब हलचल बढ़ाने के लिए इसका एक-एक प्रोमो ही काफी है। आज के एपिसोड में सलमान खान ‘टाइगर 3’ से अपनी को-स्टार कटरीना कैफ कै स्वागत करेंगे और दोनों एक साथ स्टेज पर खूब मस्ती करने वाले हैं। दूसरी तरफ दिवाली के मौके पर सलमान कई लोगों के दिलों को जलाने वाले भी हैं। उन्होंने ऐश्वर्या शर्मा को नील भट्ट से भद्दे तरीके से बात करने के लिए उन्हें जमकर फटकार लगाई है। वह यह भी कहते हैं कि दोनों की चीजें जल्द ही सामने आएंगी।
एपिसोड की शुरुआत में खानजादील और मन्नारा चोपड़ा में लड़ाई हो जाती है। खानजादी बहुत चीखती-चिल्लाती हैं और सारा घर उन्हें मनाते नजर आता है। इसके बाद सलमान खान घर में टीवी की जरिए आते हैं और कंटेस्टेंट्स से बातें करते हैं। शो की शुरुआत तो काफी मस्ती-मजाक के साथ होती है। क्योंकि सलमान हमेशा की तरह अपना ये काम करना नहीं भूलते हैं।

ऐश्वर्या शर्मा की सलमान ने लगाई क्लास

Bigg Boss 17 में  एपिसोड में आगे सलमान खान को ऐश्वर्या शर्मा को उनके पति नील भट्ट से बेरहमी से बात करने के लिए लताड़ते हुए देखा जा सकता है। वह ऐश्वर्या की नकल करते हुए कहते हैं, ऐ चल, तू चल। वह आगे कहते हैं, ‘ऐश्वर्या जो नील के साथ बोलती हैं, वह ठीक नहीं है। मैं जानता हूं कि आप लोग कहां जा रहे हैं और यही गलती है।’ ऐश्वर्या इसके बाद नील की ओर देखती हैं। वह आगे कहते हैं, आप इनको उस मुकाम पे लेके जाना चाह रही हो, एक दिन ये फटेगा और जोर से चिल्लाते हैं, ‘ऐ’, सलमान खान की तेज़ चीख से मन्नारा चोपड़ा और ईशा मालवीय चौंक जाते हैं।

Bigg Boss 17: Aishwarya Sharma and Neil Bhatt make a smashing entry, Salman Khan says "Men with 'Patnivrata' quality don't reach till finale" - Times of India

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

Bigg Boss 17 भारती और हर्ष की मस्ती

Bigg Boss 17 शो में केवल कटरीना ही नहीं बल्कि भारती और हर्ष भी आए। और उन दोनों का काम तो सबको पता ही है। Bigg Boss 17 में हर्ष को छोड़कर भारती सलमान के पास आती हैं और उनके साथ हमेशा की तरह फ्लर्ट करती हैं। और दूर खड़े हर्ष और कटरीना को खूब हंसी आती है। भारती, सलमान के साथ मजेदार डांस भी करती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

मन्नारा को भी सलमान ने दिखाया आइना

इतना ही नहीं, सलमान ने मन्नारा को भी बढ़िया से सुनाया। सलमान को मन्नारा से कहते हुए देखा गया, ‘मौसम ब्यूरो की ये भविष्यवाणी आई है कि सैलाब आने वाला है। तो हमारे कुछ बोलने से पहले सैलाब बहा दो। आप आत्मविश्वास से मुकाबला करें, आप एक वैलिडेशन ढूंढते हो! मुद्दा हमारा नहीं, मुद्दा आपका है। शिकायतें आपकी हैं।’ ये सब सुनते ही मन्नारा भावुक हो जाती हैं, तब सलमान कहते हैं कि वो जानना चाहते हैं कि घर में उनके साथ क्या हो रहा है क्योंकि वह जो देखते हैं उससे वह समझ नहीं पा रहे हैं।

अनुराग ने सिर पर उठाया सारा घर

केवल यही नहीं, बल्कि अनुराग को लेकर भी सलमान ने काफी कुछ कहा। अनुराग को भी सलमान ने सुनाया कि वो घर में इधर-उधर जाकर चुगली करते हैं और मन्नारा को जज करते हैं। अनुराग ने वैसे तो खुद के लिए काफी कुछ कहा और बचाने की कोशिश की लेकिन सलमान ने उन्हें अच्छे से समझा दिया। इसके बाद वो चले गए और एक बार फिर से ऐश्वर्या और नील के बीच कहासुनी शुरू हो गई। अनुराग जैसे सलनमान से सुनते ही बौखला गए हों, वो घर में खूब चिल्लम-चिल्ली करते हैं।

Bigg Boss 17 घरवालों ने कटरीना-सलमान के गानों पर किया डांस

इसके बाद घरवाले मिलकर एक साथ कटरीना और सलमान के गानों पर डांस करते हैं। बाहर कटरीना और सलमान भी एक साथ झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। समर्थ-अभिषेक के बाद ऐश्वर्या और नील का डांस काफी दमदार था। उसके बाद मुनव्वर और मन्नारा ने अपने डांस नंबर से तड़का लगाया। फिर अनुराग, अरुण और तहलका ने मस्त गाने पर डांस किया। ईशा और खानजादी ने ‘चिकनी चमेली’ पर जोरदार डांस किया।

Read About- Bigg Boss 17 Day 27 Highlights: अंकिता लोखंडे ने मन्नारा चोपड़ा को ‘dumb’ कहा

Leave a Comment